8 दिसंबर 2014 को नई दिल्ली के कामानी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित शास्त्रीय गायिका शुभा मुदगल की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में अगली प्रस्तुति थी संगीत नाटक अकादेमी अवॉर्ड से सम्मानित कथक डांसर पंडित राजेंद्र गंगानी की।

30 जून 2015 को नई दिल्ली मंडी हाउस के एलटीजी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन-इस कार्यक्रम में प्रख्यात कथक डांसर पंडित राजेंद्र गंगानी (संगीत नाटक अकादेमी अवॉर्ड से सम्मानित) एवं विश्वविख्यात तबला वादक उस्ताद अकरम खान ने प्रस्तुति दी। नवोदित शास्त्रीय गायक श्री गिरिजेश ने भी प्रस्तुति दी।

2 जून 2016- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में ‘समन्वय’ कार्यक्रम का आयोजन। इसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति हुई। इस कार्यक्रम में देश विदेश में कथक की प्रस्तुति दे चुकी सुश्री ऋचा जैन की प्रस्तुति भी हुई।

20 फरवरी 2016- मास्टर एंड मैस्ट्रो- पद्मभूषण से सम्मानित तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का कार्यक्रम दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में किया गया। उनके साथ जयपुर घराने के मशहूर कथक डांसर पंडित राजेंद्र गंगानी ने जुगलबंदी की।

1-2-3 सितंबर 2016- बनारस में बनारसिया। भारत रत्न से सम्मानित उस्ताद बिस्मिल्ला खान के जन्म शताब्दी वर्ष में तीन दिन का महोत्सव। इस महोत्सव में पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र, पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, उस्ताद अकरम खान, पंडित शुभ महाराज, नृत्यांगना यासमीन सिंह के कार्यक्रम प्रस्तुति किए गए।

1-2 अक्टूबर 2017 को कुरूक्षेत्र में दो दिवसीय स्वच्छाग्रह रागगीरी कार्यक्रम का NIT में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. सोनल मानसिंह की प्रस्तुति हुई।

नवंबर 2017- ऐसी थीं अप्पा- पद्मविभूषण गिरिजा देवी की याद में आयोजित कार्यक्रम